चूरू: नया बस स्टैंड के पास गोल गप्पे खाने गए दो युवकों पर हमला करने का आरोप, कोतवाली थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Feb 5, 2026 चूरू शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में गोलगप्पे खाने गए दो युवकों पर लोहे के पाइप और पत्थरों से हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभानगर निवासी 27 वर्षीय मानवेन्द्र शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।