चूरू: जिले में 91 कांस्टेबल को एसपी के आदेश पर किया गया हैड कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित
Churu, Churu | Feb 5, 2026 पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग एवं लिखित योग्यता परीक्षा के बाद पीसीसी परिणाम में चूरू जिले के चयनित 91 पदोन्नत हैड कांस्टेबल को गुरुवार को पदस्थापित किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस व एसपी जय यादव ने आदेश जारी किए। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसके तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ।