राजातालाब: नरोत्तमपुर के खलिहान में रखे गेहूं की ढेर में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में देर रात लगभग 11 बजे खलिहान में रखे गेहूं के ढेर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार किसान राम बिहारी सिंह ने मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी।