बिजौलिया: बिजौलिया में 7-8 मई को 4 घंटे की बिजली कटौती
बिजौलिया नगरपालिका क्षेत्र में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते गुरुवार और शुक्रवार को आमजन को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जेईएन हेमेंद्र नावर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी तेजाजी चौक फीडर पर कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। यह कटौती 7 और 8 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लागू रहेगी।