करकेली: करकेली में आंधी-बारिश से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त, कई गांवों में बिजली गुल
Karkeli, Umaria | May 15, 2026 विकासखंड करकेली के अंतर्गत ग्राम पटपरा,छादाकला सहित अन्य गांव मे तेज आंधी तूफान सहित बारिश के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे गांव मे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने गांवो का भ्रमण कर व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया।