अनूपपुर: एक साल से अटका एफओबी निर्माण: पटरी पार करने को मजबूर यात्री, सुविधा के अभाव में महिला की जा चुकी है जान
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण करीब एक साल से अधूरा पड़ा है, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सीधे पटरी पार करनी पड़ रही है। इस लापरवाही के कारण यात्रियों की जान जोखिम में है। हाल ही में पटरी पार करते समय एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द निर्माण पूरा कर सुरक्षित आवागम