गुण्डरदेही: अर्जुदा तहसील के ग्राम पंचायत डुंडेरा में 13 वर्षीय बालिका तालाब में डूबने से हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
अर्जुदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंडेरा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई।ग्राम डुंडेरा निवासी मोनिका ठाकुर (13 वर्ष), पिता घनश्याम ठाकुर एवं माता कामिनी ठाकुर, गांव के परना बाट तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह पानी में आगे बढ़ते हुए गहरे हिस्से में चली गई, जिससे वह डूब गईइसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की और उसे पानी से बाहर निकाला। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।