मोकामा: मोकामा में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा
Mokameh, Patna | Apr 29, 2025 मोकामा में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को लगभग 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों हजार की संख्या में महिलाएं कलश लेकर पूरे नगर में भ्रमण करते नजर आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं की संख्या इतनी ज्यादा थी कि लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क के दोनों किनारों लंबी कतार थी।