भितरवार: शिव कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शिव कॉलोनी में लगभग 22.75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रवासिओं में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।