बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज गांव निवासी युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, जीजा को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा, 6 घंटे बाद उतरा
बिधूना कोतवाली क्षेत्र की चौकी व गांव रुरुगंज में बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक करीब 80 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि उसके पिता ने घर की संपत्ति दामाद के नाम कर दी है। पुलिस और परिजन की घंटों की मशक्कत और जीजा के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा।