वाराणसी में बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा का हुआ हरियाली श्रृंगार, श्रावण पूर्णिमा पर बाबा का होगा झुलनोत्सव
Sadar, Varanasi | Aug 18, 2024 वाराणसी।श्रावण पूर्णिमा पर बाबा काशी विश्वनाथ के झूलनोत्सव की पूर्व परंपरानुसार बाबा का हरियाली श्रृंगार टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर किया गया।श्रृंगार से पहले बाबा की पंचबदन प्रतिमा का पारंपरिक रूप से पं.सुशिल त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महंत पं.वाचस्पतितिवारी ने दीक्षित मंत्रों के साथ बाबा विश्वनाथ की सपरिवार चल प्रतिमा का पुजन किया