वाराणसी में महिलाओं ने निकाला न्याय मार्च महिला डॉक्टर से रेप-हत्या का विरोध तेज
Sadar, Varanasi | Aug 18, 2024 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में वाराणसी के बीएचयू सिंहद्वार पर महिला संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़ी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में आख़िर कहां चूक हो जाती है, इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है।