बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में पेट्रोल, डीजल उपलब्धता को हुई बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक में पीएनजी कनेक्शन विस्तार की धीमी प्रगति पर नाराजगी बताते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.