थाना नरसैना पुलिस ने ग्राम गजरौला में बिना अनुमति के मूर्ति की स्थापना करने के आरोप में एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिन ग्राम गजरौला में बिना अनुमति के कुछ लोग द्वारा मूर्ति की स्थापना की गई थी। बताया कि पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।