जगदीशपुर: नाथनगर थाना परिसर स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर में माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
नाथनगर थाना परिसर स्थित प्रतिष्ठित कामेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय माँ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा एवं सोलह श्रृंगार किया गया।