बीसलपुर: पत्रसिया गांव में रिचार्ज करने निकले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पत्रसिया निवासी चंदन रस्तोगी शाम को घर से मोबाइल का रिचार्ज करने निकले थे देर रात घर से कुछ दूरी पर बह घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया