Hazaribagh:रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ अनिल गुप्ता और थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने लोगों से पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।जुलूस के दौरान लाइसेंस में तय समय और रूट का पालन करने तथा भड़काऊ गाने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने का निर्देश दिया गया।