उतरदा गांव में नारी शक्ति का जनआंदोलन देखने को मिला है। पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरदा में दाऊ महिला समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने समाज परिवर्तन का बिगुल फूंका। नशा मुक्ति के लिए गांव में संपूर्ण नशाबंदी की पहल करते हुए सामाजिक और आर्थिक दंड का संदेश दिया गया। करीब 300 महिलाओं ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद कि