भाकपा माले के वर्तमान विधायक शिव प्रकाश रंजन ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद सहित पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित रहे।नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने विधायक शिव प्रकाश रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत किया और “शिव प्रकाश रंजन ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।