बालोद: जान जोखिम में डाल रहे श्रद्धालु: बालोद जिले के प्रसिद्ध सियादेवी मंदिर के नाले में उफनते रपटे को पार करते दिखे लोग
Balod, Balod | Jul 31, 2026 बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सियादेवी मंदिर से एक बार फिर श्रद्धालुओं की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर जाने वाले मार्ग पर बने रपटे के ऊपर कई फीट पानी बह रहा था। इसके बावजूद लोग तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर नाला पार करते नजर आए।