चूरू: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इंद्रमणि पार्क में समारोह का आयोजन
Churu, Churu | Nov 10, 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष मे सोमवार को चूरू के इंद्रमणि पार्क में एकता समारोह आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में एसपी जय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, अभिषेक चोटिया, सुशील लाटा सहित अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।