चूरू: चूरू के सरकारी अस्पताल में नवजात की हत्या मामले में आरोपी मां गुड्डी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 10, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में नवजात शिशु की दर्दनाक हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां गुड्डी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। अजीतसर निवासी 40 वर्षीय गुड्डी ने बीते गुरुवार की देर रात सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया था। जन्म के महज़ दो घंटे बाद नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।