नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा में पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।