शाजापुर: महाप्रभावी मांगलिक से पहले मक्सी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी का भव्य मंगल प्रवेश
मक्सी नगर स्थित अति प्राचीन जैन तीर्थ पर 18 अप्रैल को होने वाली महाप्रभावी मांगलिक से एक दिन पूर्व शुक्रवार को आचार्य नवरत्न सागर सुरीश्वर म.सा. के शिष्यरत्न आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. का मक्सी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।आचार्य श्री का मंगल प्रवेश गौरव कुमार शांतिलाल कोठारी के निवास से दोपहर करीब 1 बजे वरघोड़े के साथ प्रारंभ हुआ,