आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई जिले में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।