मुख्तार अंसारी को दूसरी बार उम्रकैद की सजा 36 साल पहले फर्जी साइन करके लिया था हथियार; 17 महीने में 8वीं सजा
Sadar, Varanasi | Mar 13, 2024 वाराणसी MP/MLA कोर्ट ने बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही 2 लाख 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मुख्तार बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट की कार्रवाई से जुड़ा था। कोर्ट ने मंगलवार को 1987 में फर्जी हस्ताक्षर कर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में मुख्तार को दोषी करार दिया था।