उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति का जायजा लेने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश मंडल द्वारा रामपाल गैस एजेंसी कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित बुकिंग एवं लंबित आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की। एजेंसी की ओर से बताया गया कि वर्तमान में 3641 ग्राहकों का नंबर लगा है।