मड़ियाहू: जल जीवन मिशन की पाइपों में लगी भीषण आग, लाखों की हुई क्षति
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना से जुड़ी सामग्री में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बरसठी क्षेत्र के मियाचक बाजार के पूर्वी छोर पर खुले मैदान में वर्षों से रखी जल निगम की पाइपें अचानक आग की चपेट में आ गईं जिससे बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया।