धार: देदला फाटे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 22 मज़दूर हुए घायल व एक की हालत गंभीर
Dhar, Dhar | Aug 25, 2025 देदला फाटे पर दर्दनाक सड़क हादसा – मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 22 घायल, एक की हालत गंभीर।सोमवार सुबह 10:00 धार के देदला फाटे के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। खेतों में धनिया उखाड़ने जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।पिकअप वाहन में कुल 28 मजदूर सवार थे। हादसे के दौरान वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।