सवायजपुर: पाली में हुआ भव्य दुर्गा जागरण, पूरी रात गूंजते रहे माता के जयकारे, राकेश लक्खा सहित भजन गायकों ने बांधा समां
पाली कस्बे के पंथवारी देवी मंदिर परिसर में सोमवार शाम भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में कस्बा सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक राकेश लक्खा, आदित्य पंडित और सोनम मिश्रा ने एक से बढ़कर एक माता रानी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।