राजनगर: बमीठा, NH-39 पर सीमेंट लदा ट्रक पुल से गिरा, कंडक्टर की मौत, चालक हिरासत में, जांच शुरू
बमीठा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर घूरा पहाड़ी के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में सवार कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सू