दलौदा: फतेहगढ़ हाईवे पर दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में भंगार से भरी पिकअप पलटी, चालक घायल, जिला अस्पताल पहुंचाया गया
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ हाईवे पर 8 जून सुबह करीब 10:45 बजे भंगार से भरी एक पिकअप वाहन दोपहिया चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना में बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।