सासाराम: सासाराम नगर निगम के पार्षद के पुत्र ने मेयर प्रतिनिधि पर झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया
Sasaram, Rohtas | Oct 10, 2024 सासाराम नगर निगम के वार्ड संख्या-44 की पार्षद केला देवी के पुत्र सरोज गुप्ता ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेसवार्ता कर मेयर प्रतिनिधि पर झूठे मुकदमे में फसाने एवं हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। सरोज गुप्ता के समर्थन में उपमेयर सहित कई पार्षद उतर गए हैं। नगर निगम कार्यालय में बाहरी लोगों को बुलाकर वार्ड पार्षदों को डराने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है