सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन से RPF ने अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Oct 10, 2024 सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ ने गुरुवार करीब 5 बजे अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर मिथिलेश कुमार भारती एवं गोलू कुमार उर्फ गोलू बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनके पास से पुलिस ने 22.860 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे थे।