जलेसर: गांव बारा समसपुर में घर के अंदर लहूलुहान पड़ा मिला 20 वर्षीय युवती का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की टीमें
Jalesar, Etah | Jul 4, 2025 सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव में घर के अन्दर ही 20 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई।मृत युवती का शव घर के अन्दर कमरे में शुक्रवार सुबह बेड पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला,सूचना मिलते ही CO जलेसर सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल सुरु की है। हाल में ही युवती का विवाह रुका था आगामी कुछ माह में शादी होने थी।