राठ: राठ क्षेत्र के ग्राम अमगांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की हुई मौत, ट्रैक्टर ट्राली में सवार 5 घायल
Rath, Hamirpur | Apr 20, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास रविवार की रात्रि के समय एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो ग्रामीण व्यक्तियों की मौत हो गई। तथा ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।