इंदौर: केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र विधायक का पुतला रीगल पर लटकाया गया, राहुल गांधी पर अनर्गल टिपण्णी का है मामला
Indore, Indore | Sep 17, 2024 इंदौर में आज कांग्रेसियों के द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड का पुतला रीगल चौराहे पर लटकाया गया। जिसमे कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा के नेता और मंत्री के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ निरंतर अनर्गल बयान दिए जा रहे है। जिसमे राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की अनर्गल टिपण्णी कर रहे है।