इंदौर: गौरी नगर हत्याकांड मामले में दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
Indore, Indore | Sep 17, 2024 इंदौर में रविवार रात को गोरी नगर में गणेश उत्सव के कार्यक्रम के दौरान हुए एक विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इस घटना में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान आठ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक अभिजीत नामक छात्र की मौत हो गई और सौरभ नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी युवराज और सचिन पर रासुका की कार्रवाई की है।