कटनी नगर: 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को माधव नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक निजी होटल में एक 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 3:50 मिनट पर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।