बदायूं: गंगा एक्सप्रेस वे पर पिकअप गाड़ी का टायर फटने से 12 मजदूर हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 8, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी का टायर फटने से 12 मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल मजदूर का हाल जाना।