गौरिहार: गुमानपुर में घायल उल्लू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान
गुरुवार की शाम 7:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुमानपुर गाँव में घायल अवस्था में गिरे उल्लू को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची टीम ने उसे उपचार के लिए फॉरेस्ट कैंपस भेजा। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है और स्वस्थ होने पर उल्लू को फिर से खुले आसमान में छोड़ा जाएगा।