दाउदनगर: दाउदनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद सिंह चौक के पास 31.62 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
दाउदनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद सिंह चौक के पास से 31.6.2 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने सोमवार की शाम 5:22 बजे बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे के आसपास थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि तीन व्यक्ति गांजा लेकर ओबरा की ओर आ रहे हैं। इस आधार पर कार्रवाई की गई।