दाउदनगर: ब्लॉक कार्यालय मैदान में औरंगाबाद पुलिस द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हसपुरा और दाउदनगर थाना की टीम बनी विजेता
ब्लॉक कार्यालय मैदान में औरंगाबाद पुलिस द्वारा आयोजित वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दो मैच खेले गए।पहले मैच में हसपुरा थाना की टीम ने दाउदनगर थाना की टीम को व दूसरे मैच में दाउदनगर थाना की टीम ने बंदेया थाना की टीम को हराया। मैच का उद्घाटन दाउदनगर थाना अध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने किया।