अकलतरा: तरौद में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन और प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने BJP की सदस्यता ली
अकलतरा क्षेत्र के तरौद में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां आज शुक्रवार को पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता पर्ची देकर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह मौजूद थे।