रावतभाटा: रावतभाटा में आबादी के बीच कबाड़ गोदाम में भीषण आग सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका लोगों में दहशत ।
विजय सिंह ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा के वार्ड नंबर एक स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा तफरी मच गई। गोदाम में रखे सिलेंडरों में धमाके होने से लोग दहशत में आ गए। मौके पर नगरपालिका और परमाणु बिजलीघर की तीन दमकलों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने आबादी क्षेत्र में संचालित कबाड़ गोदामों पर सख्त कार्रवाई की मां