दुर्वासा महाविद्यालय अर्जुन्दा में जनभागीदारी फीस को 400 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये करने के निर्णय का NSUI ने कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि इस वृद्धि से मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जो पहले से ही शिक्षा की बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं। NSUI के विधानसभा अध्यक्ष उस्मान रजा के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपागया।