कटनी ग्रामीण: रीठी वन मंडल क्षेत्र में तपती धूप में 'हरा सोना' बटोरते मजदूर, सुविधाओं की कमी, जिम्मेदार मौन
कटनी जिले के रीठी वन मंडल क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम तेज़ी से जारी है। लेकिन “हरा सोना” कहलाने वाले तेंदूपत्ते को तोड़ने वाले मजदूर खुद बदहाल हालात में जिंदगी काटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में घंटों धूप में खड़े होकर मजदूर पत्तों की गिनती करवा रहे हैं, जबकि फड़ों पर पीने के पानी, छांव और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।