पेशनर्स दिवस पर पेंशनर्स समाज परासिया शाखा ने शनिवार को पेंशनर्स भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। 25 वां पेशनर्स दिवस समारोह यहां आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग पेंशनर्स ने मिल बैठकर अपनी यादे साझा की और पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की। शनिवार को पांच बजे तक कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर्स का सम्मान किया गया।