चकिया: चकिया में सिंचाई अव्यवस्था पर किसानों ने गरजते हुए आंदोलन की चेतावनी दी
चकिया तहसील क्षेत्र की सिंचाई समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार दोपहर 01 बजे को प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि कई कुलावे मानक के विपरीत ऊंचे बना दिए गए हैं, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं भोका बंधी में शिकरगंज और उचहेरा माइनर के जर्जर गेट टूटने से पानी बेवजह बह रहा है।