अररिया: जिले में गैर संचारी रोगों की जांच को लेकर चलाया जा रहा है विशेष अभियान
Araria, Araria | Mar 17, 2025 राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग जिले में एनसीडी यानी गैर संचारी रोगों की जांच को बढ़ावा देने को लेकर जरूरी पहल की जा रही है। गौरतलब है कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलने वाले रोगों को गैर संचारी रोग कहा जाता है। आमतौर पर यह रोग जीवनशैली, आनुवांशिकता, पर्यावरण व दीर्घकालिक स्वास्थ्य कारकों की वजह से मानव स्वास्थ्य